Kharsia

नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी जी एवं नोडल गोविंद सिंह राठिया के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। जिसकी संयोजक डॉक्टर प्राची थवाईत रहीं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी गोविंद सिंह राठिया ने कहा कि हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में एक है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार मीडिया और बॉलीवुड के माध्यम से वैश्विक प्रभाव बढ़ाती है।

हिंदी भाषा के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए एस के मेहर ने कहा हिंदी विभिन्न क्षेत्रों समुदायों और वर्गों के बीच संवाद का सहज माध्यम है जो सामाजिक एकता को मजबूत करती है। सुब्रत मंडल और छाया सिदार  ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए हिंदी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर प्राची थवाईत ने कहा की हिंदी भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का जीवंत संग्रह है जो कविताओं, गीतों कहानियो और साहित्य के जरिए धरोहर को संरक्षित रखती है।

रामायण महाभारत जैसे ग्रंथो से लेकर भक्ति काल के कवियों तक यह भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत  को जीवंत करती है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रतिभा, सीमा, गीतांजलि, पल्लवी, चंद्रकला, प्रीति आदि छात्राओं ने भारतेंदु हरिश्चंद्र, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला आदि कवियों की कविताओं का पाठ किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमिला कंवर, भानु प्रभा खलको, सुनीता संजय आदि की गरिमामई उपस्थित रहीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button