
रायगढ़–खरसिया, 14 सितंबर 2026। औद्योगिक विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने वाली अग्रणी कंपनी मेसर्स सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा, खरसिया) में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
कंपनी के टाउनशिप में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। इस पावन अनुष्ठान में कंपनी परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के मानव संसाधन (HR) विभाग प्रमुख अतीत नामदेव, आर. एन. त्रिपाठी एवं सुजीत बसक ने भगवान गणेश जी की महाआरती कर समस्त कर्मचारियों, उनके परिवारों व क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कंपनी परिसर में आयोजित इस भव्य स्थापना कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों की एकजुटता और उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर अजित बाजपेयी, उमेश साहू, अनिल मिश्रा, दीपक झा, विरेन्द्र साहू, कैलाश गुप्ता, मंजय चौरसीया, चितरंजन सिंग, मृगेंद्र पांडेय, मुनेन्द्र यादव, कुलदीप शर्मा, निकिता त्रिपाठी, लता, रवि पाल, आशीष बुधिया, डॉ. महेश, अतुल, रंजन और विजय साहू सहित भारी संख्या में कंपनी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड हमेशा से अपने कर्मचारियों के जीवन में उत्साह, सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देती रही है।

