KharsiaRaigarh

शारडा एनर्जी प्लांट में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक द्वारा ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित शारडा एनर्जी प्लांट पहुंचकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। इस दौरान वर्तमान समय में सामने आ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, उनके तरीके तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से समझाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कौशिक ने बताया कि साइबर ठग बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, रिश्तेदार, बिजली विभाग, कूरियर कंपनी अथवा अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और डराकर या लालच देकर बैंकिंग एवं निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा फर्जी KYC अपडेट, फर्जी इनाम/लॉटरी, नौकरी एवं निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, QR कोड के माध्यम से ठगी तथा सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से भी सावधान रहने की समझाइश दी गई।

थाना प्रभारी ने प्लांटकर्मियों से कहा कि OTP, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Show More
Back to top button