Sarangarh

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अलर्ट: जिला और तहसीलों में बने नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन नंबर जारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। जनसुरक्षा और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला, अनुविभाग और तहसील मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। यह सभी नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक निरंतर कार्यरत रहेंगे। यह व्यवस्था राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई है। इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से संबंधित अधिकारी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्यों का संचालन करेंगे।

जिला और अनुविभाग स्तर पर तैनात अधिकारी

जिला कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ के मुख्य नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07768-299016 निर्धारित किया गया है, जिसकी कमान डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल को सौंपी गई है।अनुविभाग स्तर पर सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दशरथ सिंह राजपूत के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 7987000894 जारी किया गया है। वहीं बिलाईगढ़ अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिक्षा शर्मा के कार्यालय का नियंत्रण कक्ष नंबर 9340535968 है।

तहसील और उपतहसील स्तर के हेल्पलाइन नंबर

नागरिकों की सुविधा और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए सभी तहसील मुख्यालयों में भी प्रभारी अधिकारियों की तैनाती के साथ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। तहसील सारंगढ़ में प्रभारी तहसीलदार एन.के. सिन्हा के कार्यालय का दूरभाष नंबर 8103002246, तहसील बरमकेला में प्रभारी तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के कार्यालय का नंबर 07768-265041 और तहसील सरिया में प्रभारी तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज के कार्यालय का नंबर 8269967979 है।

इसके अलावा तहसील बिलाईगढ़ में प्रभारी तहसीलदार निलिमा अग्रवाल के कार्यालय का नंबर 8319302665, तहसील भटगांव में प्रभारी तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार के कार्यालय का नंबर 9406468597 तथा तहसील सरसींवा में प्रभारी तहसीलदार मनीष कुमार सूर्यवंशी के कार्यालय का नंबर 8966850356 जारी किया गया है। उपतहसील कोसीर में प्रभारी तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव के कार्यालय का नियंत्रण कक्ष दूरभाष 9827464329 है।

प्रशासन ने कहा है कि चक्रवात अथवा जलभराव जैसी किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिक अपने नजदीकी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Show More
Back to top button