Kharsia
राष्ट्रीय युवा दिवस पर चपले कॉलेज में निकाली गई रैली

खरसिया, 12 जनवरी। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेमेस्टर परीक्षा उपरांत जागरूकता रैली निकाली गई।
कु. चंद्रकला, कु़. वर्षा, कु.गायत्री, कु.साक्षी, कु. भावना, कु.संगीता ने विवेकानंद जी के चित्र का पोस्टर प्रदर्शन किय। प्रद्दुमन पटेल, संजय निषाद, नमिता पटेल एवं तपस्विनी साहू ने युवा शक्ति से पेरित भाषण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


