
रायगढ़-खरसिया, 23 जनवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम उल्दा और पतरापाली के बीच आज सुबह करीब 10:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मारते हुए करीब 50 से 60 फीट तक घसीट दिया। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि भीषण टक्कर और कार के घसीटे जाने के बावजूद कार सवार दोनों लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार रायगढ़ से कोरबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उल्दा और पतरापाली के बीच ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

