Chhattisgarh

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ भूपेश बघेल को मिली, 16 नवंबर को लॉन्चिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास पहुंच गई है। पुस्तक मिलने के साथ ही उन्हें इसके औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी प्राप्त हुआ है। भूपेश बघेल आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाले इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर पुस्तक और आमंत्रण मिलने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज उनकी नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे उनके जीवन, संघर्षों और अनुभवों को करीब से जानने का एक प्रेरक अवसर बताते हुए कहा कि उन्होंने पुस्तक पढ़ना शुरू कर दिया है।

पुस्तक में निजी जीवन और राजनीतिक सफर का ब्योरा

सोनिया गांधी की इस आत्मकथा में उनके इटली में बीते शुरुआती जीवन से लेकर भारतीय राजनीति में एक प्रमुख हस्ती बनने तक के पूरे सफर को शामिल किया गया है। इसमें उनके निजी जीवन, व्यक्तिगत संघर्षों और नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके राजनीतिक घटनाक्रमों का विस्तार से उल्लेख है।

हार्परकॉलिंस इंडिया (HarperCollins India) द्वारा प्रकाशित 544 पन्नों की इस आत्मकथा में उनके जीवन के विभिन्न व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभवों को समेटा गया है। पुस्तक सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Show More
Back to top button