Raigarh

रायगढ़ में 5.62 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी तीन ग्रामीण सड़कें, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से मिली मंजूरी

रायगढ़। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 62 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से इन मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिली है। पक्की सड़कों के अभाव में लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।

इन तीन प्रमुख मार्गों को मिली मंजूरी

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत रायगढ़ क्षेत्र के तीन अलग-अलग ग्रामीण मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इसमें कोतासुरा से उमरिया मार्ग के लिए 2 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा लंकापाली से गोतमा पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 73 लाख रुपये और सकरबोगा-सांपखंड मुख्य मार्ग से कोसमपाली मार्ग के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से इन कच्ची और पहुंच विहीन सड़कों को पक्का करने की मांग थी, जिसे शासन स्तर पर स्वीकृत कराया गया है।

इसके अलावा लंकापाली से गोतमा पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 73 लाख रुपये और सकरबोगा-सांपखंड मुख्य मार्ग से कोसमपाली मार्ग के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से इन कच्ची और पहुंच विहीन सड़कों को पक्का करने की मांग थी, जिसे शासन स्तर पर स्वीकृत कराया गया है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकता हैं। पक्की सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को बारिश के दिनों में कीचड़ का सामना करना पड़ता था, वहीं बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी होती थी।

सड़कों के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा। बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से किसान अपनी उपज सुगमता से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे और गांव के छोटे व्यापारियों एवं युवाओं का सीधा संपर्क मुख्य बाजारों से स्थापित होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना साय सरकार का संकल्प है।

Show More
Back to top button