Kharsia

विधायक उमेश पटेल ने दर्रामुड़ा पहुंचकर नवदम्पत्ति को दिया आशीर्वाद, नन्हीं ईशिका का जन्मदिन भी मनाया

खरसिया, 22 अप्रैल। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ अपने आत्मीय संबंधों की एक सुंदर मिसाल पेश की है। विधायक उमेश पटेल बीते दिन ग्राम दर्रामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल के निवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां भोजराम पटेल के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर विधायक उमेश पटेल ने नवदम्पत्ति को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

खुशियों के इसी क्रम में विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी ने उस वक्त उत्सव का माहौल दोगुना कर दिया, जब मुकेश पटेल की सुपुत्री ईशिका पटेल का जन्मदिन भी वहीं मनाया गया। विधायक उमेश पटेल ने बड़े ही लाड-प्यार के साथ नन्हीं ईशिका से केक कटवाया और उसे उज्जवल भविष्य का आशीष दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक उमेश पटेल की इस सहजता और अपनेपन की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में पटेल परिवार ने विधायक उमेश पटेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से पूरे परिवार का उत्साह बढ़ा है और इसके लिए उन्होंने विधायक जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Back to top button