
रायगढ़-खरसिया, 23 जनवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां आज रात नेशनल हाईवे 49 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है की चपले के अग्रसेन चौक के पास रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रेलर (CG10BV0468) ने आगे जा रही अर्टिगा कार (CG13BF6902) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे जो रायगढ़ से खरसिया की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि इस खतरनाक हादसे में फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है और कार सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहें हैं।

