खरसिया में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा: दर्रामुड़ा के 27 लोगों ने ली सदस्यता, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में शनिवार को 27 लोगों ने अपने परिवार सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए इन नए सदस्यों का, क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने आत्मीय स्वागत किया। गांव पहुंचे विधायक ने सभी नए सदस्यों को गेंदे की माला पहनाकर उन्हें कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनाया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात अभियान के तहत विधायक उमेश पटेल ने शनिवार को ग्राम गिण्डोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह और कोंहारडीपा का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन चारों गांवों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी (दशहरा) की बधाई देने के साथ ही आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता
विधायक के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामने वालों में ग्राम दर्रामुड़ा के कीर्तन लाल पटेल, सीता राम पटेल, राधेश्याम पटेल, प्रेमसिंधु पटेल, बोध राम पटेल, सुरूति लाल पटेल, चुनीलाल पटेल, कौशल पटेल, चीत राम पटेल, त्रिलोचन पटेल, शांति लाल पटेल, विजय पटेल, केशव पटेल, छबिलाल पटेल, कीर्तीराम पटेल, नरेंद्र पटेल, अमरनाथ पटेल, पंकज पटेल, अजय पटेल, केदार पटेल, राज पटेल, लीलेश पटेल, पुनेश पटेल, सुमन पटेल, रमन पटेल, खुशराम निषाद और श्याम कुमार निषाद शामिल हैं।

लगातार जारी है जनसंपर्क अभियान
गौरतलब है कि क्षेत्र में विधायक उमेश पटेल का जनसंपर्क अभियान पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। शनिवार के दौरे से पहले, शुक्रवार को वे खरसिया विकासखंड के ग्राम बिंजकोट, झिटीपाली और जबलपुर पहुंचे थे। वहीं गुरुवार को उन्होंने कुकरीचोली, तेंदुमुडी और छोटे जामपाली में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं।



