
रायगढ़-लैलूंगा। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने तमनार अस्पताल पहुंचकर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार एवं उनकी सुपुत्री से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विधायक श्रीमती सिदार के पति स्वर्गीय कुंजबिहारी सिदाल के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, रवि यादव, बिहारी पटेल, ठंडा राम बेहरा और बबलू सहित कई अन्य साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

