Kharsia

खरसिया के मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

खरसिया, 10 अगस्त 2026। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के इतिहास पुरुष शहीद नंदकुमार पटेल के बड़े पुत्र और खरसिया विधायक उमेश पटेल के बड़े भाई शहीद दिनेश पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार को खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “शहीद दिनेश पटेल अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, दिनेश तेरा नाम रहेगा” के गगनभेदी नारे लगाकर उनके बलिदान और स्मृतियों को नमन किया। सभा में वक्ताओं ने शहीद दिनेश पटेल के जनसेवा, सामाजिक योगदान और देश सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रणधीर शर्मा, मनोज गबेल, अभय मोहंती, सुकदेव डनसेना, प्रिंस सलूजा, राम शर्मा, राजा वैष्णव, कीर्तन पटैल, शिवनाथ चौहान, राहुल चौहान, टंकेशवर राठौर, संतोष चौहान, बृजेश राठौर, आकाश पटेल, राजेश्वर राठौर, अनिल चौहान, श्रवण चौहान और फुलसाय साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button