KharsiaRaigarhRaigarh

खाटूश्याम धाम पहुंचे खरसिया के युवा नेता, बाबा श्याम के किए दर्शन, मुकेश पटेल के साथ गिरीश राठिया सहित युवा साथियों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

खरसिया, 31 अक्टूबर 2026। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवा नेता मुकेश पटेल अपने युवा साथियों के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम पहुंचे।

29 अक्टूबर को उसलापुर रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू कर सभी जयपुर पहुंचे। इसके बाद 30 अक्टूबर की शाम खाटूश्याम धाम पहुंचकर संध्या आरती से पहले बाबा श्याम के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

यात्रा के दौरान मुकेश पटेल के साथ युवा नेता गिरीश राठिया, लव पटेल, हिन्दू पटेल, नरेंद्र पटेल, हरी लाल पटेल सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने खाटूश्याम में रात्रि विश्राम किया।

31 अक्टूबर की सुबह सभी ने एक बार फिर बाबा खाटूश्याम के दर्शन किए और श्रृंगार आरती में शामिल होकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर सभी ने आध्यात्मिक शांति और सुखद अनुभव महसूस किया।

Show More
Back to top button