
रायगढ़, 15 फरवरी। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र से आज एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आज 15 फरवरी को नहरपाली फाटक के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर एक बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज मोड़ होने के कारण बाइक सवार संतुलन नहीं बना सके और वाहन को समय रहते मोड़ नहीं पाए, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ।
इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि तीनों घायल टुंड्री गांव के निवासी हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेएसडब्ल्यू की एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायलों को इलाज के लिए तत्काल रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।

