KharsiaRaigarh

सारडा एनर्जी के एचआर अधिकारी की कार केराझर के पास अनियंत्रित होकर पलटी, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

रायगढ़, 28 जनवरी। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराझर गांव के पास आज बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के एचआर अधिकारी रतन कुमार साहू की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को प्रतिदिन की तरह रतन कुमार साहू अपनी कार क्रमांक OD03G4001 से रायगढ़ से ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी ड्यूटी जा रहे थे। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच जब वे केराझर के पास ओवरटेक कर रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पार कर गया और उसी समय उसका बच्चा भी सड़क पार करने लगा।

कुत्ते के बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा रुकी। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली जब यह स्पष्ट हुआ कि रतन कुमार साहू को कोई चोट नहीं आई है।

फोन पर बातचीत में रतन कुमार साहू ने बताया, “मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं, मुझे किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। हालांकि मेरी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।”

Show More
Back to top button