KharsiaRaigarh

सारडा एनर्जी में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न : मुख्य अतिथि एसके सोम ने फहराया तिरंगा, परेड सलामी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

रायगढ़-खरसिया, 15 अगस्त। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड के एडमिन बिल्डिंग के सामने कंपनी परिसर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीपी बिंजकोट के प्रेसिडेंट एसके सोम शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुरक्षा कर्मचारियों ने शानदार परेड के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद एसके सोम ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूरे राष्ट्र के साथ-साथ सारडा एनर्जी, उससे जुड़े आश्रित गांवों के ग्रामीणों और कंपनी के सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और करतबों ने मोहा मन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान मृदुला सोम ने अपने मधुर स्वर में देशभक्ति गीत पेश किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग उठी। इसके बाद किशन पटेल ने हाथ की सफाई का बेहतरीन जादूगरी का करतब दिखाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के अजित बाजपेयी ने अपने दमदार भाषण और कुशल मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर सुरक्षा कर्मियों और कंपनी के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में प्लांट हेड पीयूष कुमार, मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के मुख्य प्रबंधक अतीत नामदेव, आर एन त्रिपाठी, उमेश साहू, आशीष बुधिया, प्रमोद सिंग, अर्जुन राम, अनिल मिश्रा, एलपी राव, राजेश स्वर्णकार, राजेंद्र देवांगन, कमलेश पटेल, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस जेना, रितेश दांडेकर और यशवंत डनसेना सहित बड़ी संख्या में कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button