Chhattisgarh
मार्केट में निर्माणाधीन दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर.. देखें Video

रायपुर। राजधानी के नवीन मार्केट इलाके में बन रहे माता रानी के पंडाल में अचानक आग लग गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित निर्माणाधीन पंडाल से लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप की स्थिति बन गई।
दमकल कर्मियों ने शुरू किया राहत कार्य
घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पंडाल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पंडाल निर्माण का काम चल रहा था। आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का अब तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

