
रायगढ़-खरसिया, 17 जनवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे 49 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा होने के बावजूद तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोतल्दा के पास रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर छोटे पुल से नीचे जा गिरी।
बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन लोग बिलासपुर से कोतबा की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन चमत्कारिक रूप से वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

