KharsiaRaigarhRaigarh

कोसमनारा बाबा धाम पहुंचे पंडित युवराज पाण्डेय, सत्यनारायण बाबा से लिया आशीर्वाद

रायगढ़-खरसिया, 17 नवंबर। खरसिया के ग्राम कुनकुनी में राठिया परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य पंडित युवराज पाण्डेय, रायगढ़ जिले के कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सत्यनारायण बाबा और कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। कथावाचक ने भजन भी प्रस्तुत किया। वहीं सत्यनारायण बाबा ने कुनकुनी में चल रही भागवत कथा का लाइव प्रसारण भी देखा और आयोजन की सराहना की।

मुलाकात के दौरान सत्यनारायण बाबा ने पंडित युवराज पाण्डेय को परिवार सहित दोबारा बाबा धाम आने का निमंत्रण दिया। साथ ही उन्हें भविष्य में जीवन और धर्म के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान आयोजन से जुड़े आयोजक राठिया परिवार के सदस्य सहित भोगसिंह राठिया, तारेंद्र डनसेना, चंद्र किशोर दर्शन, राजू महाराज, नगेंद्र नेगी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ग्राम कुनकुनी में राठिया परिवार के तत्वावधान में 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 13 नवंबर को कलश यात्रा, वेदी पूजन, गौकर्ण एवं भागवत जी महात्म्य के साथ हुआ था। वहीं 19 नवंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी, तुलसी वर्षा, गीतादान, हवन-यज्ञ, महाप्रसादी, भोग-भंडारा एवं शोभायात्रा के साथ कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Show More
Back to top button