सरदार पटेल जयंती पर रायगढ़ पुलिस ने मनाई ‘रन फॉर यूनिटी’, 22 स्थानों पर हुआ एकता परेड का सीधा प्रसारण

रायगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों के तहत पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ, वहीं गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का जिले के 22 प्रमुख स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर के थानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और एनसीसी कैडेट्स को एकता परेड से जोड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर के थानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और एनसीसी कैडेट्स को एकता परेड से जोड़ा गया।
उर्दना पुलिस लाइन में जवानों ने लगाई एकता दौड़
राष्ट्रीय एकता दिवस की सुबह उर्दना स्थित पुलिस लाइन में रक्षित केंद्र और छठवीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त रूप से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) में हिस्सा लिया। इस दौड़ में जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
जिले भर के 22 स्थानों पर लाइव स्ट्रीमिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 22 स्थानों पर गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। मुख्य चौक-चौराहों और सामुदायिक भवनों में आम जनता और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने यह प्रसारण देखा। रायगढ़ स्थित पुलिस कार्यालय में स्कूली विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह और निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रायगढ़ स्थित पुलिस कार्यालय में स्कूली विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह और निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कश्मीर से कन्यातक देश एक: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन है। एकतानगर से प्रसारित एकता परेड देश की विविधता में एकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है और देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस बल हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी भाषाएं, वेशभूषा और संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन कश्मीर से कन्यातक भारत और हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है। ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल और देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है और देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस बल हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी भाषाएं, वेशभूषा और संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन कश्मीर से कन्यातक भारत और हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है। ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल और देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।

