Crime

हैवानियत की सारी हदें पार: काम से लौट रही युवती को अगवा कर चलती कार में 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, फिर अधमरी हालत में सड़क पर फेंका

उज्जैन। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद मिलने पहुंची इंदौर की एक 20 वर्षीय युवती ने चलती कार में नशीला पदार्थ पिलाने, मारपीट करने और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर उज्जैन के नानाखेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, युवती की कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से पहचान हुई थी और वे पहले भी मिल चुके थे। आरोप है कि चक्रेश ने युवती को मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था। इसके बाद वह बस से उज्जैन पहुंची, जहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर मिला।

कॉफी में नशीला पदार्थ देने और उत्पीड़न का आरोप

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि मुलाकात के दौरान उसे कॉफी पीने के लिए दी गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कॉफी पीने के कुछ समय बाद ही उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे कार में लेकर घूमने लगे।

पीड़िता का दावा है कि कुछ देर बाद कार में चार अन्य युवक भी सवार हो गए। युवती के अनुसार, इन सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और यौन हिंसा को अंजाम दिया। इसके साथ ही उसने निजी अंगों में प्लास्टिक का पाइप डालने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है।

इंदौर में छोड़कर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

युवती के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसे इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। वहां से पीड़िता ने अपने नाबालिग भाई को फोन कर सूचना दी। भाई के पहुंचने पर दोनों उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चक्रेश जैन और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में युवती के निजी अंगों पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले और लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button