Raigarh

NTPC लारा की पहल: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 80 विद्यार्थियों ने किया भूपदेवपुर नवोदय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

रायगढ़। NTPC लारा के परियोजना प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्रम में पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक दल में छपोरा, लारा और एकताल के तीन लर्निंग सेंटरों के 80 विद्यार्थी, 22 पालक, 2 सरपंच, 4 शिक्षक और 6 फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

NTPC लारा द्वारा एनजीओ एसआईआर के सहयोग से अपने परियोजना प्रभावित गांवों के बच्चों के लिए नवोदय, एकलव्य और जवाहर उत्कर्ष जैसी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग संचालित की जा रही है। इस योजना को विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, NTPC के अधिकारियों और स्थानीय संकुल शैक्षिक समन्वयकों के समन्वय से तैयार किया गया था।

नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रयोगशालाओं का लिया जायजा

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, अध्ययन के वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि उनमें प्रवेश पाने की प्रेरणा बढ़े और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पण से तैयारी कर सकें।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने विद्यालय के प्रशासकीय भवन, लाइब्रेरी, अटल टिंकरिंग लैब, कंप्यूटर लैब, म्यूजिक रूम, स्मार्ट क्लास, एपीजे अब्दुल कलाम साइंस पार्क, हॉस्टल और मेस का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने वहां की दैनिक गतिविधियों और शैक्षणिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

प्रशासनिक सहयोग और संकुल समन्वयकों की भूमिका

इस शैक्षणिक पहल को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का मार्गदर्शन और पुसौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल का सहयोग मिल रहा है। इसके तहत ग्रामीण व परियोजना प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

इस व्यवस्था में संकुल छपोरा, रेंगालपाली, महलोई एवं कोंडपाली के संकुल शैक्षिक समन्वयकों सहित कोऑर्डिनेटर दुर्गेश केशरी और संबंधित शालाओं के शिक्षकों का योगदान शामिल है।

Show More
Back to top button