Chhattisgarh

करही गांव में आधी रात खौफनाक वारदात, नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में युवक की मौत, भाई गंभीर

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की बताई जा रही है।

एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
घर में 3 बदमाश घुस जाते है, एक लड़के के सिर और सीने पर गोली मारते है उसके छोटे भाई के कंधे पर गोली मारते है। पैसे की चोरी करते है, फ़ोन की चोरी करते है, दरवाजा बंद करके भाग जाते है। हमले में आयुष कश्यप (19  वर्षीय) को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अस्पताल पहुंचे विधायक
घटना की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। विधायक ने कहा- इस तरह से बड़ी घटना करहि गांव में हुई है, आधी रात को हम सब ने मिलकर बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की पर अब वो हमारे बिच नहीं रहा है, इस दुख की घड़ी में मै पुरे परिवार के साथ हु और इस घटना की बहुत ही निंदा करता हुं। आरोपीयों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Show More
Back to top button