Raigarh

रायगढ़ शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुहर, दीपक बैज के नेतृत्व में संगठन को मिली नई ताकत

रायगढ़। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ शहर की इस नई टीम पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को ध्यान में रखा गया है। नई कार्यकारिणी में वित्तीय जिम्मेदारी संभालते हुए मनमोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब पूरी टीम घोषित होने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए पीसीसी ने 6 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

इस महत्वपूर्ण पद पर उपेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेश जायसवाल, नारायण घोरे, मदन महंत, लता खुंटे और अनवर हुसैन जैसे अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, पार्टी के जमीनी कामकाज को गति देने के लिए एक दर्जन महामंत्रियों की भारी-भरकम फौज तैयार की गई है। जिला महामंत्री के पद पर विकास ठेठवार, आशीष शर्मा, वसीम खान, मनीष देवांगन, संजुक्ता सिंह, दीपक बी सिंह, अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, सत्यप्रकाश शर्मा, लीनू जार्ज, अमृत काटजू और रवि पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो शहर के विभिन्न वार्डों में पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे। कार्यकारिणी के विस्तार में सचिव पद के लिए भी 12 कर्मठ कार्यकर्ताओं के नामों का चयन किया गया है।

इस सूची में रंजना पटेल, मंतोष परमानिक, भरत तिवारी, अजहर हुसैन, गौरांग अधिकारी, अभिषेक शर्मा, देव साहू, कौशिक भौमिक, सत्यनारायण भारद्वाज, मुरारी भट्ट, रामलाल पटेल और विमल यादव शामिल हैं। सचिवों की यह टीम शहर के कोने-कोने तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुँचाने और जन समस्याओं को पार्टी के मंच तक लाने का सेतु बनेगी। पीसीसी ने स्पष्ट किया है कि इन नियुक्तियों में सक्रियता और निष्ठा को सर्वोपरि रखा गया है, ताकि शहर कांग्रेस एक एकजुट इकाई के रूप में मजबूती से काम कर सके। पार्टी ने कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में महिला शक्ति और सक्रिय कार्यकर्ताओं का संतुलन बनाया है। सदस्य के रूप में कृतिका, पदमा चौहान, श्याम प्यारी महंत, शालु अग्रवाल, ममता आदित्य, उमा साव, ममता बरता, मोहम्मद अख्तर, गणेश अग्रवाल और राजू टोप्पो के नाम शामिल किए गए हैं।

इस नई टीम के गठन के बाद अब शहर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय मोड में नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस व्यापक कार्यकारिणी के माध्यम से कांग्रेस ने शहर के हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है, जिससे आने वाले समय में चुनावी मैदान में पार्टी को सीधा लाभ मिल सकता है।

Show More
Back to top button