Kharsia
ग्राम डोमनारा में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल 11 जनवरी 2026 को विकासखंड खरसिया के ग्राम डोमनारा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने ग्रामवासियों से भी मुलाकात की और ग्रामीण खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

