KharsiaRaigarh

गोपाल नायक के दशकर्म में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल, दी श्रद्धांजलि

  • वरिष्ठ पत्रकार के निधन को खरसिया अंचल और पत्रकारिता जगत के लिए बताया अपूरणीय क्षति

रायगढ़, 09 अक्टूबर 2026। खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम रक्सापाली में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत गोपाल नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम विदाई में भी पहुंचे थे विधायक
वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक के निधन के बाद 30 सितंबर 2026 को उनके गृह ग्राम रक्सापाली के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान विधायक उमेश पटेल भी मुक्तिधाम पहुंचे और दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। गमगीन माहौल में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से गोपाल नायक को अंतिम विदाई दी थी।

पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
विधायक उमेश पटेल ने गोपाल नायक के निधन को पूरे खरसिया अंचल और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और उनसे जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

हृदयाघात से हुआ था आकस्मिक निधन
उल्लेखनीय है कि खरसिया अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का 29 सितंबर 2026, मंगलवार की रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। इसके अगले दिन 30 सितंबर को उनके गृह ग्राम रक्सापाली में अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Show More
Back to top button