KharsiaRaigarh

खरसिया में वन विभाग का बड़ा ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ : भालूनारा बैरियर पर 3 गाड़ियां जब्त, अवैध लकड़ियों की तस्करी का भंडाफोड़—पढ़िए पूरी खबर

खरसिया। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम एवं खरसिया फॉरेस्ट की संयुक्त कार्रवाई में भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर के पास अवैध रूप से परिवहन की जा रही लकड़ियों से भरे तीन वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई देर रात से लेकर तड़के सुबह तक चली।

पहली कार्रवाई में P.O.R. नंबर 4731/25 दिनांक 19/02/26 समय 8:37 बजे रात को माजदा वाहन क्रमांक CG 08Y 2044 को पकड़ा गया। वाहन में आम प्रजाति की लकड़ी सहित कुल 05 चट्ठा लोड था। वाहन छाल से खरसिया होते हुए रायपुर की ओर जा रहा था। चालक का नाम सोभनाथ चंद्रा, निवासी गौरेला पेंड्रा बताया गया है।

दूसरी कार्रवाई में P.O.R. नंबर 7571/02 दिनांक 20/02/2026 समय 02:00 बजे रात को माजदा गाड़ी क्रमांक CG 04PQ 9935 को रोका गया। वाहन में सेमल एवं मिश्रित प्रजाति की 05 चट्ठा लकड़ी लोड थी। यह वाहन पत्थलगांव से खरसिया होते हुए रायपुर जा रहा था। चालक का नाम चेतन उर्फ शंकर साहू, निवासी बलौदाबाजार बताया गया है।

तीसरी कार्रवाई में P.O.R. नंबर 7571/01 दिनांक 19/02/2026 समय 11:30 बजे रात को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13AS 6540 को पकड़ा गया। यह वाहन ग्राम खैरा, तहसील डभरा, जिला सक्ती से घरघोड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में मिश्रित लकड़ी के 16 नग तख्त पाए गए। चालक किशन लाल चंद्रा, निवासी खैरा जिला सक्ती को हिरासत में लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Back to top button