Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मैराथन बैठक, विधायकों और सांसदों से की वन टू वन चर्चा

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन सोमवार को बैठकों का दौर जारी रहा। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने विधायकों और सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकें कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

विधायकों के साथ एक घंटा 40 मिनट तक चला मंथन

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे भाजपा विधायकों की बैठक शुरू हुई। करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चली इस बैठक में स्मृति ईरानी ने विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की और कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की गई।

विधायकों की इस बैठक में दीपेश साहू, भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले और रेणुका सिंह समेत कई विधायक शामिल हुए।

सांसदों के साथ बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा

विधायकों से चर्चा के बाद भाजपा सांसदों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, कमलेश जांगड़े समेत पार्टी के सभी सांसद शामिल हुए। बैठक में स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी राजनीतिक रणनीति के अलावा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्रियों और कोर ग्रुप के साथ होगी अगली बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सांसदों की बैठक के बाद राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक होगी। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक रखी गई है। इसके अलावा विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद स्थापित किया जाएगा।

Show More
Back to top button