
खरसिया, 20 फरवरी। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (SEML) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘SEML एनर्जी कप 2026’ का भव्य समापन कल यानी 21 फरवरी को टाउनशिप ग्राउंड में होने जा रहा है। इस खेल उत्सव का मुख्य आकर्षण ग्रैंड फिनाले होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे एक विशेष ‘HOD शो मैच’ के साथ होगी, जिसमें टेक्निकल टीम और कमर्शियल टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। टेक्निकल टीम की कमान प्लांट हेड अरूण पाल संभालेंगे, वहीं कमर्शियल टीम का नेतृत्व हेड ऑफ कमर्शियल सुनील कांतिकर करेंगे।
इस रोमांचक वार्म-अप मैच के तुरंत बाद दोपहर 3:00 बजे से टूर्नामेंट का सबसे प्रतीक्षित ‘ग्रैंड फाइनल मैच’ शुरू होगा। खिताबी जीत के लिए मैदान पर ‘टीम पावरहाउस’ और ‘टीम ब्लैक डायमंड’ की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली इन दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
खेल के निष्पक्ष संचालन के लिए सुनील प्रधान और एल.पी. प्रसाद राव को आधिकारिक अंपायर नियुक्त किया गया है। प्रबंधन ने इस खेल आयोजन के माध्यम से टीम भावना और ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी को इस भव्य फाइनल का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है।
