Raigarh

रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर दिखा पाकिस्तानी झंडा? हैकिंग के संदेश से मचा हड़कंप, चंद घंटों में हुई रिस्टोर

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार रात पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल दिखाई देने लगा। वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’ लिखा संदेश नजर आ रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी स्तर पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में वेबसाइट को रिस्टोर कर दोबारा शुरू कर दिया गया।

स्क्रीन पर दिखा संदेश, नहीं खुल रहे थे प्रोग्राम

गुरुवार रात जब नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोली गई, तो उस पर संदिग्ध सिंबल नजर आ रहा था और पोर्टल के जरूरी प्रोग्राम काम नहीं कर रहे थे। स्क्रीन पर हैकिंग से जुड़ा संदेश आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत वेबसाइट के होस्ट के जरिए मामले की जांच शुरू करवाई।

तकनीकी टीम ने किया रिस्टोर, प्रोग्रामर ने दी सफाई

वेबसाइट को दुरुस्त करने के लिए उसे रिस्टोर किया गया, जिसके कुछ ही देर बाद पोर्टल ने दोबारा सामान्य रूप से काम करना शुरू कर दिया। नगर निगम के प्रोग्रामर के अनुसार, वेबसाइट के हैक होने जैसी स्थिति नहीं है, बल्कि इसमें किसी वायरस के आने या किसी तरह की छेड़छाड़ की आशंका है। रिस्टोर होने के बाद अब वेबसाइट पूरी तरह से चालू है।

Show More
Back to top button