नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, अस्पताल लाते समय तोड़ा दम

गोवा। जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख शेखर सालकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाना पाटेकर को सुबह करीब 4:20 बजे मृत अवस्था (ब्रॉट डेड) में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
देर रात दोस्त को भेजा था दर्द का संदेश
शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर ने तड़के करीब 2:30 बजे अपने एक मित्र को संदेश भेजकर अस्वस्थ होने और बाईं ओर दर्द महसूस होने की बात कही थी। रात का समय होने के कारण उनके मित्र को यह संदेश समय पर नहीं मिल सका। सुबह करीब 4:00 बजे जब मित्र उनके आवास पर पहुंचे, तब वे सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे थे और पसीने से तरबतर थे। इसके बाद उनके केयरटेकर अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर पहुंचे। एम्बुलेंस पहुंचने तक वे पूरी तरह से अचेत हो चुके थे। घर से ही उन्हें सीपीआर देते हुए अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया शव
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लाते समय ही उनकी मौत हो चुकी थी और मृत्यु का सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं था, इसलिए नियमों के तहत मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) शिफ्ट कर दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। शेखर सालकर ने यह भी बताया कि नाना पाटेकर पहले कभी इस अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे, इसलिए उनके पिछले मेडिकल इतिहास की जानकारी अस्पताल के पास नहीं है। उनके परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
दमदार एक्टिंग से बनाई थी पहचान
नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज से पहचान बनाई. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म गमन से की थी. इसके बाद ‘सिंहासन’, ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’ और ‘सलाम बॉम्बे!’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. साल 1992 में आई ‘अंगार’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. वहीं ‘क्रांतिवीर’ (1994) उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल रही. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.
नाना ने ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में भी काम कर सबके दिलों पर राज किया. विलेन से लेकर कॉमेडी और सीरियस किरदारों तक, उन्होंने कई तरह के रोल निभाए.
एक्टर के साथ-साथ नाना पाटेकर ने डायरेक्टर और राइटर के तौर पर भी काम किया. फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ (1991) से उन्होंने निर्देशन में कदम रखा. अभिनय के अलावा वो किसानों के मुद्दों को लेकर डटे रहते थे.

