Raigarh

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़-लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति श्री कुंजबिहारी सिदार जी का देर रात निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार जी का अंतिम संस्कार आज, 09 अगस्त 2026 (रविवार) को उनके गृह ग्राम कुंजेमुरा में किया जाएगा। अंतिम संस्कार की विधि प्रातः 11:00 बजे संपन्न होगी।

इस दुःखद समाचार के बाद उनके निवास स्थान पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक विद्यावती सिदार और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Show More
Back to top button