Chhattisgarh

बगिया में सीएम विष्णु देव साय ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, इलाज और आवास से जुड़े आवेदनों पर दिए त्वरित निर्देश

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया स्थित अपने कैंप कार्यालय में आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़े विभिन्न आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे, जिस पर उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इलाज, आवास और भूमि सीमांकन को लेकर पहुंचे नागरिक

भेंट-मुलाकात के दौरान नागरिकों ने मुख्य रूप से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना और भूमि सीमांकन से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किए। इसके अलावा नागरिकों ने अन्य स्थानीय और व्यक्तिगत विषयों पर भी अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर ध्यान देते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का परीक्षण कर तय समयसीमा के भीतर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

Show More
Back to top button