KharsiaRaigarh

JSW प्लांट के गर्ल हॉस्टल में असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी

रायगढ़। जेएसडब्ल्यू कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर की कंपनी के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिलने से कंपनी में हड़कंप मच गया। युवती ने किस परिस्थितिवश यह कदम उठाया है फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उक्त मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी खुशबू चौबे वर्तमान में नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी के एसएमएस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। खुशबू कंपनी परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती थी। गुरूवार की शाम को हॉस्टल में अपने कक्ष में खुशबु की फांसी लटकी लाश हॉस्टल के अन्य लोगों ने देखी तो इसकी सूचना कपंनी प्रबंधन सहित भूपदेवपुर थाने को दी।

वहीं, कंपनी के असिस्टेंट मैनजर की फांसी लटकी लाश मिलने की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में पीएम करवाया जाएगा। वहीं, पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। खुशबू चौबे ने किन कारणों से खुदकुशी की है, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।

Show More
Back to top button