KharsiaRaigarh

नहरपाली प्रीमियर लीग सीजन–5 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न

खरसिया, 23 जनवरी। खरसिया के ग्राम नहरपाली में पंचायत (ग्रामीण) स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नहरपाली 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसे नहरपाली प्रीमियर लीग सीजन–5 के नाम से जाना गया। यह प्रतियोगिता 10 जनवरी 2026 से शुरू होकर 21 जनवरी 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन का स्थल बाजार चौक स्थित तूफान मैदान, नहरपाली रहा, जहां पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम लिटाईपाली रही, जिसे 60,000 रुपये की पुरस्कार राशि मुख्य अतिथि अभय मोहंती द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता टीम नावापारा को 30,000 रुपये की राशि महेंद्र पटेल एवं दिगंबर पटेल द्वारा दी गई। तीसरे स्थान पर कोतरलिया की टीम रही, जिसे 15,000 रुपये का पुरस्कार दिलेश्वरी बंसीधर खड़िया सरपंच द्वारा प्रदान किया गया। चौथे स्थान पर सरडामाल की टीम रही, जिसे 7,500 रुपये की राशि गंगा साहू द्वारा दी गई। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की तालियों ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभय मोहंती, पीसीसी सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देती हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि नहरपाली जैसे गांव में इतने सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में दिलेश्वरी बंसीधर खड़िया सरपंच, महेंद्र पटेल, दिगंबर पटेल, सुंदरलाल चौहान उपसरपंच, गंगा साहू, प्रदीप सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल दर्रामुड़ा, गोपालदास महंत गिंडोला, डोलनारायण नायक गिंडोला, चंद्रभान यादव, महावीर पटेल, राजेश पटेल, टीकम पटेल, यादराम पटेल, प्यारी दास, त्रिलोचन महंत, भोला चौहान, सुरेन्द्र चौहान, संतोष चौहान, चैनदास महंत, दुष्यंत महंत, लव पटेल, कुश पटेल, गिरीश राठिया दर्रामुड़ा, ठंडाराम पटेल, कृष्णा चंद पटेल, चूड़ामणि पटेल, बच्चन पटेल, कृष्णा महंत, उमेश डनसेना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुकेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल मंच और मार्गदर्शन की। उन्होंने युवा क्रिकेट क्लब नहरपाली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नशा और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर खेल और अनुशासन की ओर ले जाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं दिगंबर पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नहरपाली प्रीमियर लीग आज केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का उत्सव बन चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और दर्शकों के सहयोग की प्रशंसा की तथा कहा कि खेल से आपसी भाईचारा, समरसता और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा और संस्कारों पर भी ध्यान देने की अपील की।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा क्रिकेट क्लब नहरपाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के अध्यक्ष तेजस पटेल एवं सदस्यों करन राठिया, कैलाश पटेल, जीवन पटेल, नूतनदास महंत, तेजराम पटेल, दुजराम पटेल, युवराज सिदार, धनेश्वर यादव, कैलाश खड़िया, भोगीलाल सीदार, भुजबल सिदार, लक्ष्मी निषाद, साहेब राम, सुबरन राठिया, लखन चौहान, विरु सिदार, महेंद्र सीदार, मिलन राठिया, खोमलाल सिदार, ईश्वर यादव, रोहन, आदर्श एवं निक्कू सहित पूरी आयोजन समिति ने दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाया। कुल मिलाकर नहरपाली प्रीमियर लीग सीजन–5 खेल, अनुशासन, उत्साह और ग्रामीण एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

Show More
Back to top button