
खरसिया। दीपों के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर 09 नवंबर 2026 को ग्राम दर्रामुड़ा के युवा नेता मुकेश पटेल के नेतृत्व में युवा साथियों ने नंदेली स्थित कार्यालय पहुंचकर खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुकेश पटेल, गिरीश राठिया, लव पटेल, कुश पटेल, हिन्दू पटेल, ठंडा राम पटेल, नरेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल सहित अन्य युवाओं ने उमेश पटेल को मिठाई भेंटकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने भी सभी युवा साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आत्मीयता और स्नेह के साथ सभी को आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
युवा साथियों ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। साथ ही क्षेत्रवासियों के जीवन में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का प्रकाश सदैव बना रहे।

