छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला, रायगढ़ के दो पुलिस अफसरों का भी तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना सौंपी गई है। इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें से कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और रेंज कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।
एएसपी और उप सेनानी स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) बिलासपुर बनाया गया है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है।वहीं, बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ तथा अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद की जिम्मेदारी दी गई है। गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।
मैदानी और मुख्यालय स्तर पर डीएसपी व सीएसपी के नए प्रभार
रायपुर नगरीय क्षेत्र में लितेश सिंह और सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) बनाया गया है। नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। माया शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में उत्तम प्रताप सिंह को सीतापुर (सरगुजा), आशीष कुमार नेताम को सुकमा, मनीष रात्रे को बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़), स्निग्धा सलामे को कोंडागांव, संगम राम को बोड़ला (कबीरधाम) और अमृता पैकरा को वाड्रफनगर (बलरामपुर) की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा विशाल गर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर और विनोद कुमार मण्डावी को नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा (बालोद) बनाया गया है। देवेन्द्र कुमार सिंह को डीएसपी (परिवहन) सरगुजा, विकास पाटले को डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) बालोद, श्याम मधुकर को डीएसपी (लाइन) बेमेतरा, रूपेश कुमार को डीएसपी (यातायात) धमतरी, कौशल किशोर वासनिक को डीएसपी (अजाक) कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को डीएसपी कोरिया, श्रीकांत शुक्ला को डीएसपी (मुख्यालय) बालोद,
सुशांतो बनर्जी को डीएसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रमेश चन्द्रा को डीएसपी (यातायात) बिलासपुर, रामावतार धुरव को डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) राजनांदगांव, सत्यकला रामटेके को डीएसपी (अजाक क्राइम) धमतरी और विवेक शर्मा को डीएसपी बेमेतरा के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

