कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

- खसरा नंबर 392 का मामला: पिंटू सिंह पर करीब 2200 वर्गफीट जमीन कब्जाने का आरोप
रायगढ़। ग्राम पंचायत कलमी में शासकीय जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एसडीएम के समक्ष शिकायत की गई है, जिसमें पिंटू सिंह द्वारा करीब 2200 वर्गफीट जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित जमीन के करीब 1200 वर्गफीट हिस्से में मकान बना हुआ है, जबकि मकान से लगी लगभग 1000 वर्गफीट शासकीय भूमि पर भी कब्जा किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने राजस्व टीम से मौके का मुआयना कराकर जमीन की स्थिति स्पष्ट करने और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है।
शिकायत के बाद राजस्व अमले ने ग्राम कलमी स्थित खसरा नंबर 392 की जमीन का मौके पर निरीक्षण और नाप-जोख की। राजस्व जांच से जुड़े दस्तावेजों में संबंधित जमीन पर मौजूद निर्माण की स्थिति दर्ज की गई है। जांच में 60×22 फीट यानी 1,320 वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण पाया गया। इसके अलावा 19×19 फीट यानी 361 वर्गफीट क्षेत्र में टीन शेड का निर्माण भी दर्ज किया गया है। दोनों को मिलाकर मौके पर 1,681 वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण और टीन शेड की स्थिति सामने आई है।
मौके की जांच के दौरान जमीन की स्थिति और निर्माण का माप दर्ज करने के साथ पंचनामा तैयार किए जाने का भी उल्लेख राजस्व दस्तावेज में है। यानी मामला अब सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर जमीन और निर्माण की स्थिति को रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है।
मामले में शिकायत में बताए गए 2200 वर्गफीट कब्जे और राजस्व जांच में दर्ज 1,681 वर्गफीट निर्माण/टीन शेड के आंकड़े अलग-अलग हैं। शिकायत में 2200 वर्गफीट जमीन पर कथित कब्जे की बात कही गई है, जबकि राजस्व टीम ने मौके पर मौजूद निर्माण और टीन शेड की नाप दर्ज की है। 1,681 वर्गफीट इसमें नजूल पाया गया आगे की कार्रवाई पर टिकट सब की नजर
शिकायत में जल्द कार्रवाई की मांग
शिकायत में एसडीएम से आग्रह किया गया है कि मामले में राजस्व टीम से मौके का मुआयना कराकर कथित रूप से कब्जाई गई शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त जल्द से जल्द कराया जाए।


