KharsiaRaigarh

कुनकुनी से बरगढ़ तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, रायगढ़ के चर्चित ‘राजेश डीजे कुनकुनी’ के बवाल रोड शो की गूंज से झूमेंगे शिवभक्त

रायगढ़-खरसिया। श्रावण माह में शिवभक्ति का रंग एक बार फिर पूरे शबाब पर नजर आने वाला है। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनकुनी से हर साल की तरह इस वर्ष भी बरगढ़ के लिए विशाल और भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। गांव में इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार यात्रा की सबसे बड़ी चर्चा रायगढ़ जिले के चर्चित और नंबर-1 माने जाने वाले “राजेश डीजे कुनकुनी” को लेकर है, जिसका हाई-वोल्टेज रोड शो पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल के साथ बवाल अंदाज में नजर आएगा।

16 अगस्त की रात रवाना होगी कांवड़ यात्रा

आयोजन समिति के अनुसार कांवड़ यात्रा 16 अगस्त 2026, रविवार की रात 8 बजे कुनकुनी से रवाना होगी। पूरी रात शिवभक्त जयकारों और भजनों के साथ बरगढ़ की ओर बढ़ेंगे। इसके बाद 17 अगस्त, सोमवार की सुबह श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

राजेश डीजे कुनकुनी रहेगा सबसे बड़ा आकर्षण, बवाल रोड शो देखने उमड़ती है भीड़

इस बार की कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा नजरें “राजेश डीजे कुनकुनी” पर टिकी हैं। रायगढ़ जिले में अपने दमदार लाइट, हाई-टेक साउंड सिस्टम और फुल एंड फायर रोड शो के लिए मशहूर यह डीजे हर बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजन की पहचान बन चुका है। जहां भी इसका सेटअप पहुंचता है, वहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने उमड़ पड़ते हैं। दमदार बीट्स, शानदार लाइटिंग और आकर्षक रोड शो का ऐसा संगम देखने को मिलता है कि पूरा माहौल बवाल हो जाता है। राजेश डीजे कुनकुनी ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। डीजे प्रतियोगिताओं में भी यह टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता रही है। यही वजह है कि बड़े आयोजनों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

पूरी टीम जुटी तैयारियों में

इस भव्य रोड शो की जिम्मेदारी साउंड ओनर्स राजेश साहू और टिकेश्वर साहू संभाल रहे हैं, जबकि डीजे संचालन की कमान संजय कॉमेडी किंग के हाथों में रहेगी। आयोजन से पहले पूरी टीम साउंड, लाइट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजन समिति, राजेश डीजे कुनकुनी और समस्त ग्रामवासी कुनकुनी ने जिलेभर के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा का हिस्सा बनें और इस धार्मिक आयोजन को यादगार बनाएं। यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए आयोजकों ने 9755469085 और 9516795071 संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

Show More
Back to top button