Raigarh

वर्दी में बेसुध होना पड़ा भारी! SSP ने आरक्षक दिलेश चन्द्रा को किया सस्पेंड, कहा—अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

रायगढ़। आज दिनांक 22.04.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चन्द्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी की स्थिति में किसी सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई।

प्रथम दृष्टया आरक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करना पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 251 दिलेश चन्द्रा, थाना धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Show More
Back to top button