KharsiaRaigarh

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का खौफ! SKY POWER PLANT के पास पुलिस का जबरदस्त छापा, भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त—जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

रायगढ़, 22 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कबाड़ के संग्रहण और उसके परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके पालन में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में कल दिनांक 21.02.2026 के शाम थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट (SKY POWER PLANT) के गेट के बाहर तीन संदिग्ध वाहनों में अवैध कबाड़ लोड कर खड़ा किया गया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच की। मौके पर वाहन क्रमांक CG 13 N 7028 में चालक कुंभकरण सिदार मौजूद मिला, जिससे वाहन में लदे सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण करने पर वाहन और उसमें लदा सामान नियमानुसार गंतव्य की ओर परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर उसे जाने दिया गया।

वहीं मौके पर खड़े अन्य दो वाहन— ट्रक क्रमांक OR 06 H 7626 और माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AZ 0819 में भारी मात्रा में कबाड़ लोड पाया गया, लेकिन मौके पर कोई चालक या संबंधित व्यक्ति उपस्थित नहीं था। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें लदे कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए इन वाहनों और उनमें लदे कबाड़ के संबंध में वाहन स्वामी एवं संपत्ति के विरुद्ध थाना खरसिया पुलिस द्वारा धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का अवैध कबाड़ पर सख्त संदेश—
“#Operation_Prahar के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस चोरी और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए “ऑपरेशन प्रहार” से लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।” इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button