Chhattisgarh

CG Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आगाज, 3.21 लाख छात्रों की ‘अग्निपरीक्षा’ शुरू, केंद्र जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम और हेल्पलाइन नंबर—पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज शनिवार से शुरू हो रही है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए हैं। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हिन्दी विषय का पेपर है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और गोपनीयता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 12वीं के एग्जाम हुए थे।

शिक्षा मंत्री ने बच्चों को दी बधाई
12वीं के फिजिक्स/ज्योग्राफी एग्जाम के पहले दिन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स के बैठने का सही इंतज़ाम, पीने का पानी, साफ़-सफ़ाई, सिक्योरिटी और शांतिपूर्ण माहौल देखा। सभी स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दी।

इस नंबर पर स्टूडेंट ले सकते हैं समस्या का समाधान
हेल्पलाइन सेंटर टोल फ्री नंबर 18002334363 से बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स अपने विषय से सम्बंधित समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञों से ले सकते हैं। विषय विशेषज्ञ परीक्षा से एक दिन पहले तक उपस्थित रहते हैं।

Show More
Back to top button