KharsiaRaigarh

ग्राम चपले की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल, व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद

खरसिया, 19 फरवरी। खरसिया के ग्राम चपले में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आज उस वक्त भक्ति का उत्साह और बढ़ गया जब क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। विधायक ने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित परमानंद महाराज जी का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और काफी समय तक बैठकर श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने आयोजन समिति की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकता का संचार होता है। उन्होंने चपले ग्राम में इस भव्य आयोजन के लिए समस्त आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में विधायक के साथ मुख्य रूप से गेंदलाल श्रीवास, टेकलाल पटेल टेमटेमा, दर्रामुड़ा से मुकेश पटेल, लव पटेल, दिनेश पटेल, गिरीश राठिया, पवन पटेल, रमन पटेल, और ठंडाराम पटेल जामपाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया और कथा की महिमा का गुणगान किया।

Show More
Back to top button