Chhattisgarh

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत..देखें मौत का Live वीडियो

धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुद बाईपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पार कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से यह दुर्घटना हुई। हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

कुरुद बाईपास पर हुआ हादसा, बिरेझर का रहने वाला था मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बिरेझर निवासी लोकेश साहू के रूप में हुई है। लोकेश बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का कार्य करता था। जानकारी के मुताबिक, जब वह कुरुद बाईपास से गुजर रहा था, उसी दौरान उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सड़क पार करते समय ट्रॉली से टकराई बाइक, जांच जारी

घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Show More
Back to top button